Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

शंकराचार्य बोले- मुसलमान पत्थर न फेंकें, कागज दिखाएं

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, मुसलमानों को पत्थर फेंककर या बल दिखाकर विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि यदि उनके पास कोई प्रमाण है, तो न्यायालय में जाकर रखना चाहिए। पत्थर मारेंगे तो उनके लिए समस्या खड़ी होगी।शंकराचार्य सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी स्थित शंकराचार्य आश्रम में संभल हिंसा पर पूछे गए गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि संभल में मस्जिद सर्वे को लेकर जो लोग न्यायालय गए हैं, वे राजनीतिक नहीं हैं। इसलिए न्यायालय के आधार पर ही इस बारे में बात आगे बढ़नी चाहिए। या फिर दोनों समाज के लोग बैठकर बात करें, लेकिन वे लोग तैयार नहीं हैं। सबसे अच्छा तो यह है कि मुसलमानों के विद्वान लोगों का बोर्ड बना दिया जाए और और दोनों पक्ष अपने-अपने प्रमाण रखकर बातचीत करें।