Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

तिनसुकिया में सात साल की बच्ची ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

असम के तिनसुकिया की प्रिशिका गोयल ने सिर्फ 81 सेकेंड में संस्कृत में गणेश स्तुति सुनाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। हर शब्द 0.52 सेकेंड में बोला गया है। प्रिशिका महज सात साल की हैं।

प्रिशिका की मां ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी को ट्रेनिंग देने में छह महीने लगे। इतने छोटे बच्चे के लिए संस्कृत आसान भाषा नहीं है।

प्रिशिका के पिता को बेटी पर गर्व है। वे चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग संस्कृत पढ़ें। उन्हें लगता है कि भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल कम होता जा रहा है। तिनसुकिया के लोगों को गणेश स्तुति का अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाली प्रिशिका पर गर्व है।