Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

पुणे में जीका वायरस के 7 मामले आए सामने, मरीजों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल

महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस संक्रमण के सात मामले सोमवार को सामने आए हैं। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। संक्रमित मरीजों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया, "एरंडवाने इलाके की 28 साल की गर्भवती महिला में जीका वायरस पाया गया है। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 हफ्ते की गर्भवती एक और महिला में सोमवार को संक्रमण पाया गया। दोनों महिलाओं की हालत ठीक है और उनमें कोई लक्षण नहीं है।"

गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस की वजह से भ्रूण में माइक्रोसेफेली (ऐसी स्थिति जिसमें असामान्य मस्तिष्क विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है) हो सकता है। जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलती है, जिसे डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जाना जाता है। इस वायरस की पहचान सबसे पहले 1947 में युगांडा में हुई थी।

अधिकारी ने कहा, "पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। एहतियात के तौर पर, मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग और फ्यूमिगेशन जैसे उपाय किए जा रहे हैं।"