Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

मेवात में ब्रज मंडल यात्रा से पहले सुरक्षा सख्त

हरियाणा के मेवात में ब्रज मंडल यात्रा से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कई चौकियों पर सीआरपीएफ, आरएएफ और हरियाणा पुलिस के जवानों की तैनाती की गई।

यात्रा के सुचारू रूप से संचालन के लिए सुरक्षाकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। ब्रज मंडल यात्रा सोमवार दोपहर शहर के नल्हरेश्वर मंदिर से शुरू होगी, जो फिरोजपुर झिरका शहर के पास झिरकेश्वर मंदिर तक जाएगी और सिंगार गांव में श्रृंगेश्वर मंदिर में खत्म होगी। 

पिछले साल ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। 31 जुलाई, 2023 को हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद की यात्रा पर भीड़ ने पथराव किया था और कई गाड़ियों में आग लगा दी थी। हिंसा में दो होम गार्डों की मौत हो गई थी और कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे। इसलिए एहतियातन इस बार चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा है।