Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

जमीनों की खरीद में कथित गड़बड़ियों को मुद्दा बनाएगी सपा

 सपा उपचुनाव में जमीनों की खरीद में कथित गड़बड़ियों पर फोकस करेगी। भ्रष्टाचार, खाद संकट, कानून-व्यवस्था, संविधान और बेरोजगारी उसके प्रचार के मुख्य मुद्दों में शामिल रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को गाजियाबाद में समर्थकों की बैठक के जरिये पूरे प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं को सियासी संदेश देने का प्रयास किया।

अखिलेश ने उपचुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का आगाज गाजियाबाद से किया है। वे शीघ्र ही अन्य सीटों पर भी प्रचार के लिए जाएंगे। पार्टी उपचुनाव को अगले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यहां मिली विजय से एक संदेश जाएगा कि भाजपा को हराना सपा के मुश्किल नहीं है। इसलिए सपा का पूरा फोकस है कि धार्मिक आधार पर मतों का विभाजन न हो सके। वे पीडीए के नारे से जाति के आधार पर ध्रुवीकरण की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सपा के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि भाजपा के धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की कोशिश का जवाब पीडीए की रणनीति ही है।