Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

Bihar: एसडीआरएफ ने सोन नदी की बाढ़ में फंसे 50 किसानों को बचाया

बिहार के रोहतास जिले में एसडीआरएफ ने सोन नदी में अचानक पानी बढ़ने की वजह से बीच धारा में फंसे 50 से अधिक किसानों को बचाया। घटना तियरा खुर्द गांव के पास की है। एसडीआरएफ के बचावकर्मियों ने किसानों को एयर बोट से नदी से किनारे लाए।

मौसम विभाग ने बीते शुक्रवार को कटिहार, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों के कुछ जगहों पर अगले चार-पांच दिनों में भारी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। राज्य सरकार ने लोगों से मौसम विभाग के अपडेट के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा है।