Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

नमाज के दौरान रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यहां गैंटमुल्ला इलाके में आतंकियों ने रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी. रिटायर्ड एसएसपी का नाम मोहम्मद शफी मीर बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि मोहम्मद शफी जब मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे तो आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि इलाके की कड़ी निगरानी की जा रही है.