Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

दमोह में आफत की बारिश, बारिश से शहरी क्षेत्र में भरा पानी

दमोह शहर सहित पूरे जिले में लगातार तेज बारिश लोगों की परेशानी का सबब बन गई। दो दिन की बारिश में जहां शहरी क्षेत्र में लोगों के घरों में पानी भर गया तो वहीं किसानों के खेत भी हुए जलमग्न, सड़क और पार्किंग में खड़ी गाड़ियां आधी आधी डूब गई। बारिश के चलते लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई।  

दरअसल दमोह शहरी क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था न होने और नालियों की सफाई न होने से इस तरह के हालत बने हुए हैं। कालोनियों की गलियों में नाव चला कर लोगों को बाहर निकाला गया।

मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर, एसडीएम आर एल बागरी, तहसीलदार मोहित जैन सहित पूरा जिला प्रशासन सहयोग करने में जुटा हुआ है। 

एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार नाव से लोगों को जल भराव वाले क्षेत्र से बाहर निकाला जा रहा है। बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से दमोह जिले के मैदानी इलाकों से लेकर सड़कें, स्कूल, कॉलेज और कई सरकारी दफ़्तर जलमग्न हो गए हैं। शहरी और ग्रामीण भारी बारिश से परेशान हैं।

वहीं शहर से सटे राजनगर गांव में तेज बारिश के चलते घर के बाहर खड़ी एक व्यक्ति की बोलेरो पानी के तेज बहाव के साथ बह गई और पास से निकले रिता नाला में पहुंच गई। अगली सुबह कार मलिक को अपनी कार नाले में डूबी मिली। अभी तक इस बारिश से कहीं से कोई जनहानि की खबर नहीं आई है, लेकिन इस तेज बारिश से लोगों को रात भर परेशानियों का सामना करना पड़ा और अब बारिश खुलने के बाद उनके नुकसान को लेकर भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।