Breaking News

ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |  

जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी हो सकती है। वहीं डोडा सहित कई जिलों में मध्यम बारिश की उम्मीद है।

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि बर्फबारी से सड़क संपर्क और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस बीच, डोडा जिले समेत मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

अधिकारियों ने यात्रियों से खासकर उन लोगों से जो पहाड़ी इलाकों में जाने की योजना बना रहे हैं मौसम के हालात के बारे में अपडेट रहने की अपील की है। बदलते मौसम के पैटर्न के कारण होने वाली किसी भी बाधा से निपटने के लिए प्रशासन भी अलर्ट है।