Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

Karnataka: मंगलुरू में भारी बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, भूस्खलन से प्रमुख सड़कें अवरुद्ध

कर्नाटक के मंगलुरू में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। हालत ये है कि रिहाइशी इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। यहां बुधवार से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई पेड़ उखड़ गए हैं। एहतियात के तौर पर गुरुवार को जिले के सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और कॉलेज बंद कर दिए गए।

एनएच-75 पर क्रॉस स्ट्रेच के पास भूस्खलन की वजह से यातायात बाधित हो गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। भूस्खलन की वजह से बेंगलुरू की तरफ जाने वाले वाहनों का रास्ता बदल दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तटीय और घाट क्षेत्रों में और बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, जिला अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।