Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले कुछ दिनों तक बारिश-तूफान के आसार

Shimla: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल गया है। दोनों राज्यों के कई जिले गरज के साथ बारिश और तूफान का प्रकोप झेल रहे हैं। शिमला के मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ओला गिरने, बिजली गिरने और आंधी की चेतावनी दी गई है।

शिमला में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बूंदाबांदी से तापमान कम हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में 13 मई तक बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों से सतर्क रहने और बेवजह यात्रा करने से बचने को कहा है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी सोमवार को बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों तक बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए राज्य के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड में 14 मई तक गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।