Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

जयपुर: धोलेरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी के खिलाफ प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़े लोग

राजस्थान की राजधानी जयपुर में धोलेरा स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए जमीन में निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को दस लोग जयपुर में सरकारी पानी की टंकी पर चढ़ गए।

पीड़ित ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने धोलेरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए जमीन में निवेश करने को कहा था। उन्होंने बताया कि जमीन में निवेश के समय उन्हें ये कहा गया था कि ये पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

ओम प्रकाश जोशी ने कहा कि उन्हें निवेश का पैसा वापस करने और 12.5 फीसदी साप्ताहिक ब्याज दर के साथ जमीन देने का भी वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि निवेशकों को विश्वास में लेकर उनसे 2700 करोड़ रुपये लिए गए हैं। 

ओम प्रकाश जोशी ने कहा कि ये घोटाला कांग्रेस सरकार के समय हुआ था और 11 महीने बीत जाने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की, साथ ही कहा कि आरोपितों की संपत्ति भी जब्त की जानी चाहिए।