Breaking News

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद इलाके में MCD का एक्शन, कई होटलों पर लटका ताला     |   बिहार: मुजफ्फरपुर अग्निकांड में अब तक 4 लोगों की मौत     |   मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल में हुए आग हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख     |   यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर इलाहाबाद HC ने जताई कड़ी नाराजगी     |   बंगाल: TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर NIA की रेड     |  

रोंगाली बिहू की तैयारियां जोरों पर

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच डिब्रूगढ़ के निवासी रोंगाली बिहू उत्सव की तैयारी कर रहे हैं। रोंगाली बिहू को बोहाग बिहू भी कहा जाता है। ये असम का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। यह असमिया नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

असम के लोग त्योहार मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस साल उनके सामने कई परेशानी भी आई हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार उन परेशानियों को चुनावी मुद्दों में जगह जरूर मिलेगी। परंपरागत रूप से मध्य अप्रैल के आसपास मनाया जाने वाला रोंगाली बिहू त्योहार सात दिनों तक चलता है। इस साल ये 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा।