Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

ओएनजीसी चौक हादसे के बाद पुलिस का चेकिंग अभियान...63 वाहन सीज

ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे के बाद पुलिस चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान नियमों के विरुद्ध वाहन दौड़ाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही हुड़दंग मचाने वाले कुछ युवाओं को गिरफ्तार किया गया।


यही नहीं होटल में शराब पीने और पिलाने वालों का भी पुलिस ने चालान किया। रात के समय दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 60 लोगों के वाहनों को सीज किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि तनिष्ठ रेस्टोरेंट शास्त्री नगर में शराब पिलाई जा रही है।