Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Punjab: पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि उसने कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और उसके सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 15 अत्याधुनिक पिस्तौलें, जिसमें 9 ग्लॉक 9MM पिस्तौलें और 6 .30 बोर पिस्तौलें शामिल हैं, उन्हें बरामद की।

प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे और पूरे पंजाब में अवैध हथियारों की खरीद और आपूर्ति में सक्रिय रूप से शामिल थे। डीजीपी ने सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य में अवैध हथियारों और संगठित अपराध के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।