Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रक्षित से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में अंतरिक्ष जगत से जुड़े युवाओं से बात की। इस दाैरान उन्होंने स्पेस सेक्टर में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित से फोन पर बात की। इस दाैरान उन्होंने स्पेस्टेक स्टार्टअप गेलेक्सी आई के  विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं प्रदेश के बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन का जिक्र भी किया। 

सीएम धामी ने कहा कि आज हमारे प्रदेश के युवा प्रत्येक सेक्टर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों से मन की बात के दाैरन बात  करना उत्तराखण्ड के प्रति पीएम के आत्मीय लगाव को प्रदर्शित करता है।