Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

एक लाख विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी स्टडी टेबल, बच्चों ने चिट्ठियां लिखकर जताया आभार

देवीपाटन मंडल के चार जिलों में एक लाख विद्यार्थियों को स्टडी टेबल मिलने के बाद बच्चों ने अपने अंदाज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। किसी बच्चे ने फूलों से चिट्ठी सजाई तो किसी ने स्टडी टेबल और किताबों का चित्र बनाया। कई बच्चों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर बनाकर अपने आभार पत्र में पढ़ाई को लेकर अपने अनुभव साझा किए। ‘शिक्षा की उड़ान’ स्टडी टेबल वितरण अभियान के तहत ग्रामीण परिवेश के मेधावी विद्यार्थियों को घर पर पढ़ाई के लिए अलग जगह उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

स्वाती ने फूलों से सजाया आभार पत्र

vsdSDf

स्टडी टेबल पाने वाली स्वाती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में लिखा कि स्टडी टेबल और पढ़ाई की सामग्री मिलने से वह काफी खुश है। उसने बताया कि वह रोज स्टडी टेबल पर पढ़ाई करती है और मिली सामग्री का इस्तेमाल करती है। स्वाती ने अपने पत्र को फूलों से सजाया और नीचे स्टडी टेबल, किताब और पेंसिल का चित्र भी बनाया।

सबा बोली- अब पीठ में दर्द नहीं होता

कक्षा छह की छात्रा सबा ने अपनी चिट्ठी में बताया कि पहले घर पर पढ़ाई करने में उसे काफी परेशानी होती थी। स्टडी टेबल मिलने के बाद पढ़ाई करना आसान हुआ है। सबा ने अपने पत्र में लिखा कि अब पढ़ाई करते समय उसकी पीठ में दर्द भी नहीं होता। उसने स्टडी टेबल का चित्र बनाकर ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश भी लिखा।

नुजहत ने बताया पढ़ाई में आया बदलाव

vsSfsd

कक्षा सात की नुजहत फातिमा ने नीले चार्ट पेपर पर मुख्यमंत्री के नाम आभार पत्र तैयार किया। उसने लिखा कि स्टडी टेबल मिलने से उसे पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है। नुजहत के मुताबिक अब पढ़ाई में उसकी रुचि बढ़ी है और वह पहले की तुलना में अधिक एकाग्र होकर पढ़ पा रही है। वह स्टडी टेबल का इस्तेमाल गृहकार्य पूरा करने और पढ़े हुए पाठ को दोहराने के लिए कर रही है।

बच्चों ने बनाए सीएम योगी के चित्र

 

बच्चों के आभार पत्रों में उनकी रचनात्मकता भी देखने को मिली। कई छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर अपनी खुशी जाहिर की। एक बच्चे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र बनाकर उसके दोनों ओर ‘बेटी बचाओ’ और ‘बेटी पढ़ाओ’ लिखा। एक अन्य पोस्टर में स्कूल के गेट पर छात्रा को स्टडी टेबल देते हुए दिखाया गया और लिखा गया- ‘बेटी पढ़ेगी, आगे बढ़ेगी, उत्तर प्रदेश का नाम बढ़ाएगी।’ एक बच्चे ने बड़े अक्षरों में ‘Thank You’ लिखकर मुख्यमंत्री, छात्रा और स्टडी टेबल का चित्र बनाया।

चार जिलों में बांटी गईं एक लाख स्टडी टेबल

vdssdfd

देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि ‘शिक्षा की उड़ान’ अभियान के तहत चार जिलों में एक लाख स्टडी टेबल बांटने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। अभियान का उद्देश्य घर पर पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है। ग्रामीण परिवेश के बच्चों को दी गई स्टडी टेबल अब उनके व्यक्तिगत स्टडी स्पेस के रूप में इस्तेमाल हो रही हैं।

बहराइच में सबसे ज्यादा 34,260 टेबल बांटी गईं

अभियान के तहत सबसे अधिक 34,260 स्टडी टेबल बहराइच में वितरित की गईं। इसके बाद गोंडा में 27,650, बलरामपुर में 26,984 और श्रावस्ती में 11,106 स्टडी टेबल दी गईं। इस तरह चारों जिलों में कुल एक लाख स्टडी टेबल के वितरण का लक्ष्य पूरा किया गया।

मेधावी विद्यार्थियों और कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को लाभ

मंडलायुक्त के अनुसार, ‘शिक्षा की उड़ान’ अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्टडी टेबल उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की सभी छात्राओं को भी अभियान में शामिल किया गया है। इस अभियान को आगे भी जारी रखने की योजना है, ताकि आने वाले समय में सरकारी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिल सके।

vdsvDSvds