Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

झंडा दिवस पर डीजीपी ने सीएम योगी को फ्लैग लगाकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश पुलिस शनिवार को झंडा दिवस मना रही है। इस कड़ी में डीजीपी प्रशांत कुमार ने राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके सरकारी आवास पर फ्लैग लगाकर सम्मानित किया। साथ ही मोमेंटो भेंट किया। यूपी पुलिस की तरफ से इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की गई हैं।

 

बताते चलें कि 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है। एक्स पर किए गए पोस्ट में यूपी पुलिस ने लिखा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज, विभाग के गौरवशाली इतिहास और वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता का गौरवपूर्ण प्रतीक है। यह ध्वज हमारी शौर्यगाथाओं का अमिट धरोहर है। यह प्रत्येक क्षण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।