Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

राष्ट्रीय खेल...26 से शुरू होगा चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 26 अक्तूबर से राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप शुरू हो जाएगा। इस संबंध में उत्तरांचल ओलंपिक संघ से बात हो गई है। राज्य संघ को हर तरह से सहयोग करेगा।

खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और मार्गदर्शन के लिए देश और विदेश के कोच मुहैया कराए जाएंगे। 26 अक्तूबर से प्रशिक्षण शिविर लगाए जाने की खबर अमर उजाला ने 16 अक्तूबर को प्रकाशित की थी, जिसके अनुसार 25 अक्तूबर को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की आम बैठक संपन्न होने के अगले दिन से ही राज्य में प्रशिक्षण शिविर शुरू हो जाएंगे।

तैयारियों को लेकर खेल मंत्री की विधानसभा सभागार में लगातार बैठकें हुई हैं। एक बैठक में उत्तरांचल ओलंपिक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक प्रशांत आर्य, उत्तरांचल ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी, महासचिव डीके सिंह आदि मौजूद रहे।