Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

जयपुर में 'नीट' परीक्षा में कथित गड़बड़ी का आरोप, NSUI ने किया विरोध प्रदर्शन

Rajasthan: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को जयपुर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केंद्र सरकार परीक्षा रद्द करे।

'नीट' परीक्षा में कई उम्मीदवारों ने अंकों में बढ़ोतरी का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से रिकॉर्ड 67 अभ्यर्थियों ने टॉप रैंक हासिल की, जिनमें एक ही परीक्षा सेंटर के छह छात्र शामिल हैं।

हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया और कहा कि छात्रों के ज्यादा अंक हासिल करने के पीछे एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में किए गए बदलाव और परीक्षा केंद्रों पर समय गंवाने के लिए ग्रेस मार्क्स जैसी कुछ वजह हैं।