Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

एनसीएलटी ने भंग किया पुष्पांजलि का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स...खरीदारों को बड़ी राहत

पुष्पांजलि ग्रुप की आर्किड पार्क आवासीय परियोजना में अपनी मेहनत के 45 करोड़ रुपये फंसा चुके खरीदारों को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) से बड़ी सफलता मिली है। एनसीएलटी ने पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को भंग करते हुए सभी अधिकार अपने हाथ में ले लिए हैं। इसके साथ ही अन्य एजेंसियों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से जुड़े मसलों में हस्तक्षेप नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इससे खरीदारों को पहली बार उम्मीद की किरण जगी है।