Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन

मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी आज उत्तराखंड पहुंचे। सुबह वह अपने प्राइवेट विमान से जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हेलीकाॅप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यहां बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने धाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51लाख रुपये की धनराशि का दान दिया। वहीं, इसके बाद वह केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर दो करोड़ 51लाख की धनरशि दान की। दोपहर बाद दर्शन के बाद वह वापस मुंबई के लिए रवाना हुए।