Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

मुंबई पहुंचा मानसून, गर्मी से मिली राहत

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य समय से दो दिन पहले रविवार को मुंबई पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि ये आमतौर पर 11 जून तक पहुंचता है, हालांकि पिछले साल अरब सागर के ऊपर 'बिपरजॉय' चक्रवात की वजह से इसकी शुरुआत 24 जून को हुई थी।

मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। रायगढ़ और रत्नागिरी जैसे पड़ोसी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद ज्यादा है। 

सिंधुदुर्ग और उसके पड़ोसी जिले कोल्हापुर के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों, खासकर मराठवाड़ा और विदर्भ रीजन में भारी बारिश की उम्मीद है।