Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

जल्द ही मानसून के पूर्वी राजस्थान में पहुंचने की उम्मीद

दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में 11 जून को मानसून ने जल्दी दस्तक दे दी थी। इसके बाद कई दिनों तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई। अब रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में आगे बढ़ चुका है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हफ्ते के अंत तक मानसून के पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।

हालांकि, अगले चार से पांच दिनों तक जयपुर और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा, साथ ही उमस का स्तर भी बढ़ेगा।

अनुमान है कि 27 जून से तीन जुलाई के बीच मानसून मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादा हिस्सों को कवर करेगा।