Breaking News

मोदी की सरकार बनने वाली है: CM धामी

पौडी गढ़वाल: सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "उत्तराखंड के हो या देश के सभी लोग, वो सभी कह रहे हैं कि मोदी की सरकार बनने वाली वाली है। मेरा आप सबसे अनुरोध है कि पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए आप अपना मत और समर्थन दें। पीएम मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड दशक होगा। यानि उत्तराखंड में सारी सुविधाएं होंगी। इसे बनाने के लिए हम सब की बारी है और 400 पार के नारे को हमें पूरा करना है।"