Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

मणिपुर: इंफाल में मैतेई महिलाओं का प्रदर्शन, केंद्रीय बलों को हटाने की मांग

मैतेई महिलाओं के एक समूह ने गुरुवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल में राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया और राज्य से केंद्रीय सुरक्षा बलों को वापस बुलाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि सेनाएं अब राज्य में नागरिकों की सुरक्षा करने में समर्थ नहीं हैं। उन्होंने अपनी चिंता को लेकर बैनर प्रदर्शित किए और नारे लगाये।

बैनरों में कुकी समुदाय के खिलाफ भी संदेश थे। विरोध को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच, पूर्वोत्तर राज्य में हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि मणिपुर के थौबल जिले में बंदूकधारियों के गोलीबारी में कम से कम तीन बीएसएफ कर्मी घायल हो गए।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि घटना बुधवार देर रात की है जब भीड़ के बंदूकधारियों ने "थौबल पुलिस मुख्यालय में घुसने का प्रयास किया" सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी की। भीड़ ने सबसे पहले थौबल जिले के खंगाबोक में तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन को निशाना बनाया और सुरक्षा बलों ने न्यूनतम बल का उपयोग करके उन्हें खदेड़ दिया।