उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति हर्ष कुमार की अध्यक्षता वाले इस आयोग में पूर्व पुलिस महानिदेशक वी.के. गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डी.के. सिंह शामिल हैं।
एक अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया, "ये आयोग यहां संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। हम दिन में घटनास्थल का भी दौरा कर सकते हैं।" महाकुंभ हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्य न्यायिक आयोग ने अपने गठन के अगले ही दिन से काम शुरू कर दिया।
अधिकारी ने कहा, "आयोग को जांच करने के लिए एक महीने का समय मिला है, लेकिन ये तेजी से जांच कर करेगा।"
पुलिस के मुताबिक महाकुभ में भगदड़ इसलिए हुई क्योंकि भीड़ बैरिकेड को तोड़कर दूसरी तरफ घाट पर बैठे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना में 30 लोगों की जान चली गई जबकि 60 लोग घायल हुए।
महाकुंभ मेला भगदड़ः न्यायिक आयोग जांच के लिए प्रयागराज पहुंचा
You may also like
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए.
यूपी में तीन दिन तक शांतिपूर्ण हुई PET-2026 परीक्षा, 68.79% अभ्यर्थी हुए शामिल.
चौधरी कैफुलवरा के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी.
सीएम योगी ने वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रामरतन बनर्जी को दी श्रद्धांजलि.