Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

हरियाणा: कुरूक्षेत्र में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के पड़ोस में लुटेरों ने चलाई गोली, महिला घायल

Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के पड़ोस में लुटेरों ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक महिला घायल हो गई। चोर कथित तौर पर रिटायर्ड कॉलेज प्रिंसिपल कमलेश कौशल के घर में लूट के इरादे से घुसे थे। घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

कुरूक्षेत्र की सपरा कॉलोनी में लुटेरों ने नकदी और जेवरात लूटे। ये वारदात रविवार रात करीब नौ बजे की है। वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। कमलेश जब करीब एक घंटे बाद घर वापस लौटे तो उन्होंने दो चोरों को लूटपाट करते देखा।

दंपती ने तुरंत शोर मचाया और चोर घर से बाहर निकलकर भागने लगे। जब उन्होंने चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो बाहर खड़े उनके साथी ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली महिला के पेट में और दूसरी गोली पैर में जा लगी।

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने कहा, "फायरिंग की घटना हुई है। अभी ज्यादा कुछ कहना सही नहीं है। सभी टीमें इस केस पर काम कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही इसका समाधान निकाल लेंगे। महिला आईसीयू में है, उसका इलाज चल रहा है। मैं इस समय उसकी स्थिति के बारे में नहीं बता सकता। वे जल्द से जल्द उसका इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं।"