Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

कोट्टायम रैगिंग मामला: नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और सहायक वार्डन निलंबित

केरल में कोट्टायम सरकारी नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. सुलेखा ए. टी. और सहायक प्रोफेसर अजीश पी. मणि को रैगिंग मामले में निलंबित कर दिया गया है। अजीश पी. मणि सहायक वार्डन के रूप में प्रभारी थे। इसके अलावा, हाउसकीपर-कम-सिक्योरिटी स्टाफ को भी हटा दिया गया है। ये फैसला चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जांच के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के निर्देश के बाद लिया गया।

इस सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को बताया था कि सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ कथित तौर पर रैगिंग करने के आरोपित नर्सिंग तृतीय वर्ष के पांच छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, रैगिंग की शुरुआत पिछले साल नवंबर में हुई थी।