Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट

तमिलनाडु के दक्षिणी और डेल्टाई जिलों में पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे निम्न दबाव की वजह से सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने ये जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 

इसमें कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस बीच, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, तूतुकुडी, रामनाथपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरूर और आसपास के इलाके जैसे दक्षिणी और तटीय जिले अलर्ट पर हैं और पिछले 24 घंटों में पहले ही बहुत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

वहीं, पुडुचेरी और कराइकाल क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई।