Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

हयात होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त, 12 घंटे किया

देहरादून डीएम सविन बंसल की संस्तुति के बाद आबकारी सचिव ने देहरादून-मसूरी रोड स्थित हयात होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त कर उसे घटाकर 12 घंटे कर दिया है। देहरादून डीएम सविन बंसल ने कहा कि जिले में रात 11:00 बजे के बाद कोई भी बार, पब, क्लब संचालित नहीं होगा।

 

निर्धारित समय सीमा के बाद संचालित किए जा रहे बीयर बार व पब पर कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की थी। ब्रिस्टल बार रतन पैलेस किशननगर चौक, राल्फ क्लब टेडी ब्याय बार जाखन व रियोन टुकड़ा बार यू एंड जी फूड बेवरेज राजपुर रोड पर देर रात तक शराब परोसा जा रहा था। आबकारी नीति के उल्लंघन पर तीनों बार-पब का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।