Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

भारी बारिश...टिहरी, चमोली में नदियों का जलस्तर का बढ़ा

उत्तराखंड में टिहरी, चमोली सहित अलग-अलग जिलों में भारी बारिश से नदियां उफान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जगह भूमि कटाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

टिहरी घनसाली में देर रात से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्र बूढ़ाकेदार में धर्मगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है, जिससे सड़क खोलने में जुटी पोकलेंड मशीन नदी के बीचों बीच फंस गई है।