Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

Karnataka: मूसलाधार बारिश की वजह से केआरएस बांध से पानी बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी

निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश की वजह से कावेरी नदी में पानी बढ गया है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। निचले इलाके मांड्या, मैसूरू और चामराजनगर जिलों में हैं और नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।

केआरएस बांध से पानी का बहाव 1.7 लाख क्यूसेक तक बढ़ा दिया गया है। मांड्या जिला प्रशासन ने बाढ़ के नजरिए से संवेदनशील 92 गांवों की पहचान की है। सैलानियों को रंगनाथिटु बर्ड सेंचुरी में ना जाने की सलाह दी गई है। वेलेस्ली ब्रिज पर ट्रैफिक रोकने के लिए बैरीकेड भी लगाए गए हैं।