Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

Odisha: भुवनेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। आईएमडी ने अगले 24 घंटों में राज्य के 16 जिलों के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी भुवनेश्वर में अचानक हुई बारिश से सड़कों पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया और ट्रैफिक कुछ देर के लिए ठहर गया। आईएमडी भुवनेश्वर ने कहा कि आने वाले अगले हफ्ते में ओडिशा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।