Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

तमिलनाडु के तंजावुर में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

तमिलनाडु के तंजावुर में भारी बारिश के कारण घरों की दीवार और छत ढह गई हैं। लोगों ने राज्य सरकार से उनके लिए नए घर बनाने की अपील की हैं। तंजावुर जिले के पापनासम और आसपास के इलाकों जैसे अम्मापेट, सालियामंगलम, मेलातूर में लगातार भारी बारिश हो रही है।

चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, अरियालुर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और पुदुक्कोट्टई जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु में फेंगल साइक्लोन के प्रभाव से भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह तमिलनाडु के तीन जिलों और पुडुचेरी के एक हिस्से में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट तमिलनाडु के मयिलादुथुराई नागपट्टिनम और थिरुवरुर जिलों तथा पुडुचेरी के कराईकल क्षेत्र के लिए है। साइक्लोन के कारण मंगलवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई और IMD ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।