Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी और उमस परेशान कर सकती है।  

राज्य में 123 सड़क मार्ग बारिश और भूस्खलन के चलते बंद हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, सबसे अधिक प्रभावित देहरादून जिला है, यहां पर 21 ग्रामीण मोटर मार्ग और दो राज्यमार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ में 19, पौड़ी गढ़वाल 18, रुद्रप्रयाग 11, टिहरी 15, उत्तरकाशी 11 मार्ग बंद हैं। बागेश्वर में सात, अल्मोड़ा में चार, चमोली और नैनीताल तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में दो और चंपावत जिले में एक मार्ग बंद है।