Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

पहाड़ी से गिरा भारी मलबा और बोल्डर

चमोली कर्णप्रयाग में कमेड़ा के निकट दो स्थानों पर बृहस्पतिवार को पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे करीब एक घंटे तक बंद रहा। जेसीबी मशीन से मलबा हटाए जाने के बाद हाईवे यातायात के लिए सुचारु हुआ। सुबह से जारी बरसात के कारण पहाड़ी से मलबा आने व बोल्डर टूटने के कारण बदरीनाथ हाइवे कमेड़ा स्लाइडिंग जोन और पेट्रोल पंप के निकट बाधित हो गया।

सुबह सात बजे करीब हाइवे बंद होने से दोनों ओर वाहन फंसे रहे। एनएचआइडीसीएल द्वारा जेसीबी मशीन से मलबा साफ करने के बाद आठ बजे करीब हाईवे को छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया ।