Breaking News

अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज लॉन्च करेंगे नेशनल मोबाइल डिजास्टर अलर्ट सिस्टम     |   श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत अब जम्मू तवी तक विस्तारित, आज से सेवा शुरू     |   तेल कीमतों पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ‘अभी महंगा है लेकिन जल्द गिरेगा’     |   ईरान ने हॉर्मुज पर नए नियमों का ऐलान किया, 2000 किमी तट पर नियंत्रण की बात     |   राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में यूपी की विशेष अदालत आज सुनाएगी अपना फैसला     |  

Kerala: भारी बारिश के कारण इडुक्की में पोनमुडी बांध के गेट खोले गए, इलाके में रेड अलर्ट जारी

केरल के इडुक्की जिले में भारी बारिश के बाद पोनमुडी बांध को खोल दिया गया है। रविवार शाम को पानी के बढ़ते प्रवाह के कारण एहतियात के तौर पर बांध के दूसरे शटर को 20 सेमी ऊपर उठा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बांध से प्रति सेकंड लगभग 15,000 लीटर पानी पन्नियार नदी में छोड़ा जा रहा है। नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये पोनमुडी जिले में खोला जाने वाला चौथा बांध बन गया है, इसके अलावा पंबला, कल्लरकुट्टी और मलंकारा बांध भी खोले जा चुके हैं। पन्नियार जलविद्युत परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 707.75 फीट है और इसमें वर्तमान में 706.2 फीट पानी है।

जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण पानी का प्रवाह अधिक बना हुआ है और स्थिति गंभीर होने पर शटर को और खोलने की जरूरत पड़ सकती है।