Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

Odisha: ओडिशा में रविवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र एक अवदाब में तब्दील होने वाला है। इधर, प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए कमर कस रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' (कार्रवाई करें) जारी किया है।

इसमें 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश का अनुमान है। 14 जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' (तैयार रहें) जारी किया है, जिसमें 12-20 सेंटीमीटर वर्षा का अनुमान है और 13 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' (सावधान रहें) जारी किया है, जिसमें शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 7-11 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान है। ये जानकारी भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने दी।

राज्य की राजधानी भुवनेश्वर सहित राज्य के तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र, जो 'सुस्पष्ट प्रणाली' में तब्दील हो गया है, अगले 24 घंटों में एक अवदाब में तब्दील हो जाएगा। आईएमडी ने कहा, "यह प्रणाली 27 सितंबर की सुबह दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकती है।"