Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

Assam: सोनितपुर जिले में लगातार बारिश से भीषण बाढ़, कई गांवों में सैंकड़ों लोग फंसे

असम के सोनितपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। इससे कई गांवों में बाढ़ आ गई है। बरचला और ढेकियाजुली इलाकों में सैंकड़ों लोग पानी के बीच फंसे दिख रहे हैं। कई जगहों पर कृषि भूमि और रिहायशी इलाके पानी में डूब गए हैं। फसलें बर्बाद हो गईं हैं और लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों का रुख करने को मजबूर हैं।

गांव वालों का कहना है कि बाढ़ की वजह से न सिर्फ उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि मवेशी भी परेशान हैं। मानसून के मौजूदा सीजन में देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के बाद सोनितपुर के गांवों के लोगों को ज्यादा नुकसान का डर सताने लगा है।