Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

छुट्टी की बजाय फर्ज को दी अहमियत, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जान गंवाने वाले अधिकारी को परिवार ने किया याद

Jammu: पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने पति से फोन पर हुई बातचीत का मीनाक्षी कुंदन थापा को एक एक शब्द याद है। मीनाक्षी के पति राज कुमार थापा की बतौर राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त तैनाती, नियंत्रण रेखा के पास के ऐसे इलाके में थी जहां सीमा पार से भारी गोलाबारी हो रही थी।

परिवार में हुई एक मौत के बावजूद राज कुमार थापा ने छुट्टी लेकर घर लौटने से इनकार कर दिया। इस दरमियान ड्यूटी के दौरान काम करते हुए उनकी जान चली गई। एक साल बाद भी परिवार इस सदमे से उबरने के लिए जद्दोजहद कर रहा है।

गोलाबारी के दौरान नागरिकों की जान माल की हिफाजत करते हुए जान गंवाने वाले राज कुमार थापा को गए 10 मई को एक साल हो जाएंगे। डॉ. मीनाक्षी का कहना है कि जंग की कीमत आखिर में आम लोगों को ही चुकानी पड़ती है जो इस दौरान अपने प्रियजनों को खो देते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कड़े सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए जिससे पहलगाम जैसी आतंकी घटनाएं फिर ना हों ताकि भविष्य में जंग जैसी त्रासदी से बचा जा सके।