Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

अतीक का नाम तो सुना है…धमकाकर पत्नी ने मांगा हार

प्रयागराज का कुख्यात माफिया अतीक अहमद भले ही अब इस दुनिया में जीवित नहीं रहा, लेकिन अलीगढ़ में उसकी दहशत का सहारा आज भी लिया जा रहा है. यहां एक पत्नी ने अपने को अतीक अहमद के नाम की धमकी देकर बेरहमी से पिटाई कर दी. पति जख्मी हाल में अस्पताल में भर्ती है. वहीं, यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा है. पुलिस ने पीड़ित से जानकारी जुटाई है.

दरअसल, अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के भुजपुरा निवासी वाजिद खान की पत्नी ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ भी टूट गया. वह मलखान सिंह जिला अस्पताल में एडमिट है. वाजिद ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने बताया कि उसकी पत्नी ने बीते दिनों 6 लाख रुपये कीमत का एक हार मांगा था. जब वह अपनी पत्नी की डिमांड पूरी न कर सका तो उसकी पत्नी ने माफिया अतीक अहमद के नाम की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की और डंडा मारकर उसका हाथ तोड़ दिया.