Breaking News

कुवैत में अमेरिकी सेना को निशाना बनाती 2 ईरानी मिसाइलें इंटरसेप्ट: US सेंट्रल कमांड     |   पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईपीएस और 3 पीपीएस अधिकारियों के तबादले     |   पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची CID, जाली साइन मामले की कर रही जांच     |   केरल में 2-3 दिनों में पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून: IMD     |   पश्चिम बंगाल: ‘मेरी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही बीजेपी’, बोलीं पूर्व CM ममता     |  

जबलपुर में ग्वारीघाट पर बना नाग मंदिर डूबा, श्रद्धालुओं को दूर से करनी पड़ी आराधना

Madhya Pradesh: जबलपुर में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से ग्वारीघाट पर नाग मंदिर जलमग्न हो गया। नाग पंचमी के मौके पर कुछ श्रद्धालु नाग मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे लेकिन हालात देखकर निराश हो गए। ग्वारीघाट पर बना नाग मंदिर अक्सर आंशिक रूप से जलमग्न रहता है, लेकिन इस बार मानसून में श्रद्धालुओं के लिए इसमें प्रवेश करना पूरी तरह से असंभव हो गया ।

ज्यादा पानी की वजह से भक्तों को दूर से ही नाग देवता की पूजा करनी पड़ी। घाटों पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी लोगों से सुरक्षित दूरी से पूजा करने की अपील करते नजर आए। सावन के पवित्र महीने में मनाई जाने वाली नाग पंचमी नाग देवताओं की पूजा के लिए समर्पित है। हालांकि ग्वारीघाट नाग मंदिर श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित रहा, फिर भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई।