Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

गाजियाबाद पुलिस ने किया एनकाउंटर, बीटेक की छात्रा से मोबाइल लूटने वाला ढेर

गाजियाबाद में बीटेक की छात्रा से मोबाइल छीनने वाले बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. पुलिस ने 29 अक्टूबर की रात को बदमाश को गिरफ्तार किया था उस वक्त मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी थी, वहीं एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया था. पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती किया था. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बदमाश की मौत हो गई है. बदमाश पर लूट के कई केस दर्ज हैं और वह लगातार क्रिमिनल गतिविधियों में लिप्त था. बता दें कि बदमाश ने बीटेक की छात्रा से मोबाइल लूटने के दौरान उसे ऑटो रिक्शा से बाहर गिरा दिया था, जिसकी वजह से वह ऑटो में फंसकर घिसट गई थी और बाद में उसकी मौत हो गई थी.