Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

गाजियाबाद पुलिस ने तीन शातिर जालसाजों को किया गिरफ्तार, 35 लाख का समान बरामद

गाजियाबाद की थाना नंदग्राम पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जिसने एवरेडी बैटरी के डिस्ट्रीब्यूटर से फोन के माध्यम से 35 लाख रुपये का माल बुक करके उसे कैंटर में भरवा कर चुरा लिया.  इस मामले की रिपोर्ट नंदग्राम थाना में दर्ज कराई गई थी. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को कैंटर में भरे माल सहित गिरफ्तार कर लिया है.

इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बड़े ही शातिर किस्म के चोर है, जो पहले किसी ट्रांसपोर्ट से गाड़ी हायर कर लेते थे फिर ऑनलाइन नेट से ट्रांसपोर्ट और उसका नंबर सर्च करके आरोपियों के साथी अंकित ट्रांसपोर्टर से बातचीत कर ट्रांसपोर्टर का माल डिलीवरी के लिए पूछते हैं.

इसके बाद यह लोग ड्राइवर को गाड़ी लेकर वहां भेज देते. फिर उसे कंपनी या फिर से माल भरकर ले जाते हैं. इसके बाद ये लोग अपना नंबर बंद कर देते थे और जिस गाड़ी में माल भरा होता है उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सुनसान जगह पर खड़ी कर देते थे . इसके बाद गाड़ी अपने कब्जे में लेने के बाद उनके साथी संदीप मलिक और कृष्ण कुमार और अंकित माल को बेचने का कार्य करते हैं.