Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन किए

पूर्व भारतीय क्रिकेट स्टार सुनील गावस्कर ने गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन किए।
राम मंदिर के साथ ही, उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख चंपत राय से भी मुलाकात की।

इसके बाद लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने एक होटल में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय मुलाकात कर मंदिर के निर्माण की खूबियां को परखाने और समझने की कोशिश की. जहां पर लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचाई. मंदिर से बाहर निकलते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि रामलला का दर्शन कर मैं धन्य हो गया हूं. यहां पर आकर बहुत अच्छा लगा.