Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की मौत, पुणे के घर में मिला शव

पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां शुक्रवार को अपने पुणे के फ्लैट में मृत मिलीं। उनका गला कटा हुआ था। प्रथम दृष्टया चोट खुद पहुंचाई गई लगती है। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माला अशोक अंकोला (77 वर्ष) का शव दोपहर के वक्त डेक्कन जिमखाना में प्रभात रोड पर स्थित उनके फ्लैट में मिला।

उन्होंने कहा कि जब उनकी घरेलू सहायिका फ्लैट पर आई और दरवाजा नहीं खुला, तो उसने रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (जोन-वन) संदीप सिंह गिल ने कहा, ‘‘जब दरवाजा खोला गया, तो महिला मृत मिलीं और उनका गला कटा हुआ था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चोट खुद से पहुंचाई गई। हालांकि, हम सभी एंगल्स से मामले की जांच कर रहे हैं। "

सलिल अंकोला ने 1989 से 1997 के बीच एक टेस्ट मैच और 20 एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेले हैं। मध्यम तेज गेंदबाज अंकोला ने बाद में फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम किया।