Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

चक्रवात रेमल की वजह से इंफाल में आई बाढ़, घरों में घुसा पानी

चक्रवात रेमल की वजह से मणिपुर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है।

इंफाल घाटी में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में बने घरों में पानी भर गया है। इस वजह से लोग घरों को छोड़कर सामुदायिक भवनों में शरण ले रहे हैं।

नंबुल नदी के उफान पर होने की वजह से इंफाल पश्चिम जिले के कम से कम 86 इलाकों में बाढ़ की खबर है। इनमें खुमान लंपक, नगरम, सागोलबंद, उरीपोक, केसामथोंग और पाओना इलाके शामिल हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की एक टीम वायुसेना के विमान से इंफाल पहुंची।