Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में इस मौसम की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम में अचानक बदलाव खास तौैर पर अल्मोडा जिले में हुआ, जहां बारिश के साथ तापमान में तेजी से गिरावट आई।

रानीखेत में ठंड और ज्यादा बढ़ गई, जहां इलाके की सबसे ज्यादा ऊंचाई वाली जगह चौबटिया में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। नैनीताल में ऊंचाई वाले इलाकों समेत कई इलाकों में बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों और किसानों दोनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

झील के शहर और इसके आसपास ठंड काफी बढ़ गई है, जिससे पर्यटकों की आवाजाही और बढ़ गई है। चमोली में बीती रात ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई और आज सुबह से श्री बद्रीनाथ धाम दो इंच से ज्यादा बर्फ से ढक गया।