Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

मेरठ में अवैध हथियारों से फायरिंग, वीडियो वायरल पुलिस तलाश में जुटी

मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र से एक युवक का अवैध हथियारों से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस से बेखौफ आरोपी अवैध हथियारों से खुलेआम फायरिंग कर शहर की जनता में खौफ फैलाने का प्रयास कर रहा है। वायरल वीडियो लोहियानगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस वीडियो की जांच कराकर कार्यवाही की बात कह रही है। एसपी सिटी का कहना है कि वायरल वीडियो लोहियानगर का है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपको बता दें मेरठ में अवैध हथियारों से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लोहिया नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का बताया जा रहा है। पुलिस से बेखौफ आरोपी अवैध तमंचे से फायर कर शहर के लोगों में दहशत फैलाने का काम कर रहा है। आरोपी वायरल वीडियो के जरिए किसी को जान से मारने की धमकी देने का प्रयास कर रहा है। आरोपी वायरल वीडियो पर लगी ट्यून्स में बोल रहा है कि अगर जरा भी खरोच आ गई तो आदमी मारना पड़ेगा इसीलिए हाथ जोड़कर चलते हैं पता है कि सर्वनाश है। इससे प्रतीत हो रहा है आरोपी किसी को धमकी दे रहा है। हालांकि वीडियो संज्ञान में आने पर लोहिया नगर थाना पुलिस ने वीडियो की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कही है।

वही इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो लोहिया नगर थाना क्षेत्र का है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटा ली है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है जल्द गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया जाएगा। एसपी सिटी ने कहा कि इस तरह अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जायेगा, उनके खिलाफ अब और ज्यादा सख्त कार्यवाही की जाएगी।